Homeराष्ट्रीयबाराबंकी में भीषण अग्निकांड: 7-8 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख, सांसद तनुज...

बाराबंकी में भीषण अग्निकांड: 7-8 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख, सांसद तनुज पुनिया ने किया दौरा

रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया सिद्धौर ब्लाक के डीहा के रहीमपुर में पहुंचकर उन परिवारवालो से मिले जिनके घरो में चार दिन पहले आग की चपेट में आकर लगभग 7-8 परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी आग की चपेट में आकर दो मवेशी गम्भीर रूप से आग में झुलस गये।
जिसमेें लवकुश रावत ने सांसद तनुज पुनिया जी को बताया कि गेहूँ , सरसो व रामदाना दो परिवार में चार चार भाईयो के पूरा का पूरा घर जल कर राख हो गया जिसमें गेहूँ, सरसों, व रामदाना की कटाई के बाद घर पर ही बोरियो में रखा गया था जो कि अब कुछ भी नही बचा है, राम सुमिरन ने बताया कि दो दो बीघा स्वयं के मालिक तथा कई बीघा बटाई पर लिया था सालो की मेंहनत और जीविका का आनाज सब जलकर राख हो गया ।
सांसद तनुज पुनिया ने पूरा आश्वासन देते हुये कहा कि मुझसे जो भी मदद हो सकेगी हर सम्भव हर स्थिति में हम अपने संसदीय क्षेत्र के दुख सुख में खडा हूँ सांसद तनज पुनिया ने मौके पर ही हैदरगढ उपजिलाधिकारी से संचार के माध्यम से वर्ता की और जल्द से जल्द आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा और पुनः जीविका हेतु राहत सामग्री पहुंचाने की बात की। जिसमें उपजिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुये कहा कि जल्द से जल्द उपलब्ध करा दी जायेगी।
ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ जिसमें मुख्यरूप से भुलान सिंह मण्डल अध्यक्ष, पदुम रावत, नगर अध्यक्ष रिंकू सोनी, सदानन्द वर्मा, अनुज शर्मा आदि लोगो के साथ पीडित परिवारो मे मुख्यरूप से लवकुश, अमरकेश, रामकेश, रामसेवक, रामसुमिरन, विश्राम, महेश, राम निवास, राजू, रामखेलावन, राम प्रसाद रावत आदि पीडित परिवार के लोगो ने सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात कर अपनी समस्याओ से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments