धर्मांतरण केस पर बवाल! हिंदू संघर्ष समिति का अल्टीमेटम, आरोपियों की गिरफ्तारी कब?

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर के चर्चित धर्मांतरण मामले पर अब सियासत और सड़क—दोनों गरमा गई हैं। हिंदू संघर्ष समिति ने पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। समिति का प्रतिनिधिमंडल आज एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक से मिला और सख्त कार्रवाई की मांग की।

भोपा थाना क्षेत्र से जुड़े कथित धर्मांतरण प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया है। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसपी देहात कार्यालय पहुंचा, जहां अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले में तेजी से गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।


प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि इस मामले में सिर्फ नामजद ही नहीं, बल्कि कई और लोग भी पर्दे के पीछे सक्रिय हैं, जिनकी भूमिका की जांच जरूरी है।
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि कुछ और लोग भी जांच के घेरे में हैं और जल्द कार्रवाई होगी।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए नरेंद्र पवार ने बड़ा आरोप लगाया कि कुछ कथित भगवाधारी लोग आरोपियों को बचाने में जुटे हैं और गिरफ्तारी रुकवाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू संघर्ष समिति ऐसे लोगों का भी पर्दाफाश करेगी।
नरेंद्र पवार ने दो टूक कहा कि धर्मांतरण के दोषी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें कानून के कटघरे तक लाकर रहेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में अरुण प्रताप सिंह, सतीश मलिक, पवन मित्तल, मनोज पाटिल, सुरेन्द्र मित्तल, संजय वाल्मीकि, अंजेश गुर्जर और व्योम शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। अब देखना होगा कि पुलिस इस हाईप्रोफाइल मामले में अगला बड़ा कदम कब उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *