Homeराष्ट्रीयछपार मे 6 साल की मासूम से दरिंदगी

छपार मे 6 साल की मासूम से दरिंदगी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है जहां बाइक सवार एक दरिंदे ने पहले 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण किया और फिर जंगल में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

दरसअल छपार थाना क्षेत्र के कस्बा छपार में सोमवार को कस्बे के ही एक बाइक सवार पप्पू नाम के व्यक्ति ने एक 6 साल की मासूम बच्ची का उस समय अपहरण कर लिया जब मासूम बच्ची घर से पास ही स्थित एक दुकान से सामान लेने के लिए गई थी।

अपहरण के बाद ये दरिंदा मासूम को कुछ दूरी पर स्थित जंगल में ले गया जहां उसने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी, इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राह चलते लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद बदहवास हालत में बच्ची को जहाँ लोगों द्वारा उसके घर ले जाया गया तो वही इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग करी।

जिसपर पुलिस ने इस मामले में तुरंत आरोपी पप्पू के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2),65(2) ,लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5m और 6 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे भेज कर मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बरहाल इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि आज थाना छपार पर कस्बा छपार में रहने वाले व्यक्ति द्वारा तहरीरी सूचना दी गई। जिसमें अंकित किया। कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ उसके ही कस्बे का रहने वाला पप्पू है। उसने शोषण किया है। संबंध में तत्काल सुसंगत धाराओं में थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। और आरोपित व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। और अग्रिम वैधानिक कारवाही सुनिश्चित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments