Homeराष्ट्रीयकिशोरी के अपहरण की धमकी देने वाला आरोपी दबोचा, परिजनों को भी...

किशोरी के अपहरण की धमकी देने वाला आरोपी दबोचा, परिजनों को भी दी थी जान से मारने की चेतावनी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दबोचकर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एक महिला ने एक अप्रैल को थाना नई मंडी में तहरीर देकर बताया था कि सहारनपुर निवासी दीपक नामक युवक फोन कर उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को उठाकर ले जाने की धमकी भी दे रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया।
महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना नई मंडी प्रभारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। लगातार दबिश और तलाश के बाद सोमवार को पुलिस ने वांछित आरोपी दीपक पुत्र प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बीराखेड़ी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर का रहने वाला है और वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी काशीराम क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments