Homeराष्ट्रीयनवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय का शुभारंभ, पोषण पखवाड़े पर जागरूकता का...

नवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय का शुभारंभ, पोषण पखवाड़े पर जागरूकता का बिगुल

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर,बुढाना। नगर क्षेत्र में रविवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 8वें पोषण पखवाड़े के तहत कार्यशाला एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर मातृ एवं शिशु पोषण, बाल विकास और प्रारंभिक शिक्षा पर जोर दिया गया।
जिला अधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती संतोष तोमर, डॉ. राजीव कुमार, सुपरवाइजर सुश्री ईशा त्यागी, सुश्री शिवानी, सुश्री दीपा सैनी तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव कुमार ने बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष तोमर को सम्मानित करते हुए समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नव कार्यालय के संचालन से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और लाभार्थियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
इस दौरान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चल रहे 8वें पोषण पखवाड़े की थीम “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चे के शुरुआती छह वर्ष उसके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की नींव होते हैं। ऐसे में संतुलित पोषण, खेल आधारित शिक्षा और पारिवारिक देखभाल अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं के पोषण, स्तनपान, छोटे बच्चों के लिए पौष्टिक आहार, स्क्रीन टाइम कम करने तथा घर के बने पोषक भोजन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाकर जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ममता, विनीता, उमा, पुष्पा, संगीता, सुनीता, रेखा, प्रीति, गीता, निशु, सुधा, प्रियंका समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments