Homeराष्ट्रीयगांधीनगर आवास पर गुरु श्री चंद्रमोहन का सम्मान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल...

गांधीनगर आवास पर गुरु श्री चंद्रमोहन का सम्मान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को अपने गांधीनगर स्थित आवास पर गुरु श्री चंद्रमोहन का आत्मीय स्वागत कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आवास पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल बना रहा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि गुरु श्री चंद्रमोहन का सान्निध्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उनके विचारों और मार्गदर्शन से लोगों को सकारात्मक दिशा के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों, सेवा भावना और संस्कारों को मजबूत करने में संतों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।
उन्होंने दौराला स्थित परम धाम आश्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आश्रम आध्यात्मिक साधना, सेवा और सद्भाव का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां से समाज को निरंतर अच्छे संस्कारों और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।
मंत्री ने गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से समाज में सदाचार और नैतिकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी गुरु श्री चंद्रमोहन का आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments