Homeराष्ट्रीयअस्पताल चौराहे पर चौकी प्रभारी सोनू कुमार का शिकंजा, पटाखेबाज बुलेट सवारों...

अस्पताल चौराहे पर चौकी प्रभारी सोनू कुमार का शिकंजा, पटाखेबाज बुलेट सवारों पर बरसे चालान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल सवारी और बिना हेलमेट फर्राटा भरने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौकी प्रभारी सोनू कुमार ने अस्पताल चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा दिया।


अभियान के दौरान पटाखा छोड़ने वाली बुलेट बाइक चलाने वालों को रोककर कड़ी कार्रवाई की गई। तेज आवाज से लोगों को परेशान करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं ट्रिपल सवारी कर जान जोखिम में डालने वाले युवकों को भी नहीं बख्शा गया। बिना हेलमेट घूम रहे बाइक सवारों पर भी पुलिस ने जमकर कार्रवाई करते हुए चालान किए।
अचानक चली इस कार्रवाई से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई युवक रास्ता बदलते नजर आए तो कुछ वाहन चालक पुलिस को देखकर मौके से खिसकने की कोशिश करते दिखे।


चौकी प्रभारी सोनू कुमार ने साफ कहा कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क पर स्टंट, तेज आवाज और लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में खलबली मची रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments