Homeराष्ट्रीयहाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति को रंगे हाथ पकड़ा,वकील पति ने...

हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति को रंगे हाथ पकड़ा,वकील पति ने पुलिस को दी हाईकोर्ट तक खींचने की धमकी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने का दावा करते हुए मौके पर पीआरवी 112 को बुला लिया। इस दौरान पति द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने और उन्हें धमकी देने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसने अपने पति को किसी अन्य के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी पति आगबबूला हो गया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से ही उलझ पड़ा।
​​वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति पुलिस के साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। खुद को एडवोकेट बताते हुए उसने पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने और मामले को हाई कोर्ट तक खींच ले जाने की धमकी दी। काफी देर तक चले इस हंगामे के दौरान आरोपी पुलिस पर रौब गालिब करता नजर आया।
​​इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments