रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) द्वारा कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बाराबंकी के अयोध्या रोड, बडेल स्थित लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हर्षौल्लास का वातावरण व्याप्त हो गया विघालय के समस्त विघार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की, जिससे समूचा विघालय परिवार गौरवान्वित एवं उत्साहित है । इस बर्ष विघालय का परीक्षा परिणाम शत – प्रतिशत रहा जो उच्चस्तरीय शिक्षण, अनुशासित वातावरण, एवं विघार्थियों के अथक परिश्रम का सजीव प्रमाण है। विघालय के प्रतिभाशाली छात्रों में अंजाम अहमद ने 96.60 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित कर विघालय का मान बढ़ाया। इसी क्रम में आर्या वर्मा ने 95 % अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर तथा सचि शुक्ला 94.80 % अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। इनके अतिरिक्त 09 विघार्थियों ने 90 % से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की कीर्ति में चार चांद लगाए। जिनके नाम निम्न प्रकार हैं:-
साहित्य सिंह धीमान -94.40 %
अवंतिका पटेल – 93.80 %
आयुष प्रताप सिंह -93.80 %
अमन वर्मा – 93.20 %
श्रद्धा शर्मा – 93 %
वैष्णवी यादव – 93 %
राणा शौर्य प्रताप सिंह – 91 %
तनिष्का जायसवाल – 90.80 %
तथा शाश्वत शुक्ला ने – 90.40 % अंक पाकर अपना परचम लहराया ।

27 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की तथा 38 छात्र 75 % से अधिक अंक में उत्तीर्ण होकर एवं शेष 04 छात्रों ने 70% से अधिक अंक पाकर विघालय की उत्कृष्ट परम्परा को कायम रखा। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर शिवम चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण परिणाम विद्यार्थियों की निरन्तर साधना, शिक्षकों के समर्पण, पूर्ण मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को वधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अथक परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विघालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी तिवारी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा की विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन, एवं लक्ष्यनिष्ठा के साथ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहना चाहिए, उन्होंने कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया । विघालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगल कामना की।


