Homeराष्ट्रीयसैदपुर: वेद इंटरनेशनल स्कूल का CBSE 10वीं में शानदार प्रदर्शन, परिणाम रहा...

सैदपुर: वेद इंटरनेशनल स्कूल का CBSE 10वीं में शानदार प्रदर्शन, परिणाम रहा शत-प्रतिशत

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर सैदपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में वेद इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अभिनव यादव 89% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे और आस्था पांडे ने 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान पर संयुक्त रूप से अमनदीप यादव एवं विपुल यादव ने 86.2% अंक हासिल किए, जबकि आदित्य नारायण चौहान 86% अंकों के साथ पंचम स्थान पर रहे।
विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो रिया कुमारी ने अंग्रेजी में 97 एवं हिंदी में 96 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गणित में विनीत यादव ने 90 अंक प्राप्त किए। विज्ञान विषय में विपुल यादव एवं अमनदीप यादव ने 93-93 अंक हासिल किए, जबकि सामाजिक विज्ञान में अभिनव यादव ने 98 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च अंक हासिल किया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
प्रबंध निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रथम बोर्ड परीक्षा का परिणाम है और अंतिम परिणाम द्वितीय बोर्ड परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा। उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया, जिन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली, कि वे आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शीघ्र सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य महेश शुक्ला, कोऑर्डिनेटर अपूर्वा सिन्हा, आलोक सिंह कुशवाहा, अंजली सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता एवं अरविंद शुक्ला सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments