रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक मीटिंग चंपा कुमारी धर्मशाला में हुई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री शैलेंद्र शर्मा ने बोलते हुए व्यापारियों सेअपील की है कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर कोई भी सामान न निकाले और छज्जे व चबूतरे आदि पर कोई भी सामान न टांगे न ही निकाले।कोई भी स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण है तो उसे तुरंत हटा लें व्यापारमंडल किसी भी अतिक्रमण का साथ नहीं देगा।
दुकान के आगे नाला या नाली पर पक्का चबूतरा हटाकर उसकी जगह लोहे का फोल्डिंग जाल लगा सकते हैं जिससे ग्राहक और दुकान के अंदर जा सके
शाहिद शमसी हारिसशम्सी शोएब मोहम्मद खान बिलाल शम्सी चंद्र प्रकाश रस्तोगी प्रदीप खंडेलवाल इमरान सलीम शकेब अहमद फैसल हबीब मुराद खान मोहसिन खान मुकेश आर्य उजैर अहमद पुष्कर अग्रवाल नजमी खान आदि मौजूद थे।

