Homeराष्ट्रीयकैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बरौरा के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, जिले में...

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बरौरा के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, जिले में लहराया परचम

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के बरौरा सलामतपुर स्थित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा रुचि नंदनी यादव ने 98.2% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, कार्तिकेय राय ने 96% और समृद्धि सिंह ने 94% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments