Homeराष्ट्रीयनशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन सवेरा’ की बड़ी कार्रवाई, 513 ग्राम गांजा संग...

नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन सवेरा’ की बड़ी कार्रवाई, 513 ग्राम गांजा संग शातिर तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को 513 ग्राम गांजा के साथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और कड़ी निगरानी में नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अप्रैल 2026 को कोतवाली नगर पुलिस टीम न्याजूपुरा-चरथावल रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान न्यू गुडलक बारात घर के पास मंदिर के निकट संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 513 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पकड़ा गया आरोपी शुऐब पुत्र नफीस, निवासी नाज कॉलोनी (मिमलाना रोड) बताया गया है, जिसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और इलाके में सप्लाई करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार, पवन प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह और कांस्टेबल वेदराम शामिल रहे। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नितिन कुमार द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments