Homeराष्ट्रीयअंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प, कार्यकर्ताओं ने...

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प, कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया। जिला कांग्रेस कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नरेश भारती (प्रदेश सचिव, अनुसूचित जाति विभाग), मुकेश कुमार, बृजेश कुमार (जिलाध्यक्ष SC/ST प्रकोष्ठ), नौशाद अली (जिलाध्यक्ष सेवा दल), अफसाना अंसारी (महिला सेवा दल जिलाध्यक्ष), सतीश शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष सेवा दल), महेश कुमार (पूर्व जिलाध्यक्ष एनएसयूआई) और बिजेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को मजबूती दी।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहब के संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय की स्थापना और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी बाबा साहब के विचार उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता के समय थे। सामाजिक असमानता और भेदभाव के खिलाफ उनकी लड़ाई आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर ‘जय भीम’ और ‘संविधान बचाओ’ के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे कार्यक्रम में जोश और उत्साह साफ नजर आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments