Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, भावुक हुआ माहौल

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, भावुक हुआ माहौल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद स्वर्गीय विजेंद्र पाल के परिजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री का यह कदम जनसभा की भीड़ के बीच एक भावुक दृश्य बन गया, जिसे देखकर उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे।
नुमाइश मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ही शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. विजेंद्र पाल जैसे समर्पित कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत होते हैं और उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।
गौरतलब है कि बीते दिनों असाध्य बीमारी के चलते स्व. विजेंद्र पाल का निधन हो गया था। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और संगठन के लिए निरंतर कार्य करते रहे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।
इस मौके पर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह संवेदनशील व्यवहार उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की शक्ति देने की कामना की। इस दौरान स्व. विजेंद्र पाल की पत्नी कुसुम लता पाल, पुत्र सुमित कुमार, नितिन पाल, विजय कुमार, बड़े भाई बृजपाल एवं छोटे भाई रविंद्र पाल सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments