Homeराष्ट्रीय24 घंटे में पुलिस का एक्शन: वायरल मारपीट कांड के दो आरोपी...

24 घंटे में पुलिस का एक्शन: वायरल मारपीट कांड के दो आरोपी दबोचे

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर सक्रिय खालापार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपियों को दबोचकर साफ संदेश दिया है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।
मामला थाना खालापार क्षेत्र के ग्राम सुजडू का है, जहां मारपीट की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और पीड़ित कय्यूम पुत्र हिदायतउल्ला निवासी दक्षिणी खालापार की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मु0अ0सं0 58/2026 के तहत धारा 115(2)/352/109(1)/351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने तेजी से काम करते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों को शामली बाईपास रोड स्थित वहलना पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र उमर उर्फ भूरा और उमर उर्फ भूरा पुत्र कायम हुसैन निवासी खालसा पट्टी, सुजडू के रूप में हुई है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को जनपद में सराहनीय माना जा रहा है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट हो गया है कि मुजफ्फरनगर पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली घटनाओं को भी गंभीरता से लेकर तत्काल एक्शन में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments