Homeराष्ट्रीयरामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। रात्रि को थाना कोतवाली एवं औषधि निरीक्षक, रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा रोकथाम अवैध बिक्री/भण्डारण की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण .अक्षय पुत्र मलुआ सिंह निवासी मौहल्ला गुङिया बाग नवाबपुरा थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद, . जीशान पुत्र दिलशाद हुसैन निवासी ग्राम चमरुआ थाना मुण्डापाण्डे जनपद मुरादाबाद, . जब्बार पुत्र आदिल हुसैन निवासी ग्राम इमरता थाना अजीम नगर जनपद रामपुर को आश्रम पद्धति रोड पर खाली मैदान से कुल 33 पेटी जिसमें (226 शीशी वेस्कोडेस्क, 2992 शीशी कोडेकटस टीआर, 144 शीशी वेरीकोफ नशे का सीरप), 35 डिब्बे जिसमें कुल 8400 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक मो0सा0 UP21CZ-XXXX, एक स्कूटी रजि0 नं0- UP21CUXXXX, एक डस्टर गाडी रजि0 न0- UP13AS-XXXX के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के कब्जे से कुल 21500/- रुपये व 05 अदद मोबाईल बरामद किये । अभियुक्तगण 1. नाजिम पुत्र नामालूम निवासी नसीम गंज थाना टाण्डा जनपद रामपुर, 2. सरफराज उर्फ चिमपैजी पुत्र नामालूम निवासी कोहीनूर तिराहा थाना कटघर जनपद मुरादाबाद अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 46/2026, धारा- 8/21 NDPS ACT व धारा-318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments