बीजेपी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

Spread the love

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का सफल समापन जिले के विभिन्न मण्डलों में किया गया नानपारा ऊर्रा मटेरा रिसिया धनुही अयोध्या तेजवापुर चित्तौरा रूपईडीहा में किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियां को कार्यकर्ताओ तक पहुंचाना है इसके साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग,सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

मंडल स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर सक्षम कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है,समापन में सभी कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट भी दिया गया इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय, सांसद आनंद गौड़, विधायक सुरेश्वर सिंह, MLC प्रज्ञा त्रिपाठी पदम् सेन चौधरी ,पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गौड़ जिला महामंत्री रणविजय सिंह, अलोक जिंदल, डिम्पल जैन, अरुणेन्द्र सिंह,सौरभ मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *