Homeराष्ट्रीयब्राह्मण समाज की बैठक में गूंजा जनसभा का शंखनाद, 13 अप्रैल को...

ब्राह्मण समाज की बैठक में गूंजा जनसभा का शंखनाद, 13 अप्रैल को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। शहर की भरतिया कॉलोनी में ब्राह्मण समाज की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का जोरदार आह्वान किया गया। व्यापारी नेता संजय मिश्रा के संयोजन में रवि शर्मा के आवास पर आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभावशाली संबोधन में ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र निर्माण में उसकी अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह समाज सदैव सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में मार्गदर्शक शक्ति के रूप में कार्य करता आया है।
मंत्री ने आगामी 13 अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास, सुशासन और जनविश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचकर इसे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाएं, साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को भी जोड़ें।
बैठक के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने एकजुट होकर 13 अप्रैल की जनसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर, सचिन, कन्हैया, पुष्पेन्द्र राठी, महादेव शर्मा, अमित शर्मा, बिट्टू, शरणदीप कौशिक, आर्यन राज कौशिक, पंकज शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments