Homeराष्ट्रीयफर्जी बेनामा कर लाखों की ठगी करने वाला लेखपाल समेत दो गिरफ्तार

फर्जी बेनामा कर लाखों की ठगी करने वाला लेखपाल समेत दो गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में जमीन के नाम पर सुनियोजित तरीके से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए थाना तितावी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फर्जी बेनामा कर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक लेखपाल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि गिरोह भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर फर्जी कागजात तैयार करता था और जमीन दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेता था।
थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम लखान निवासी तरूण पुत्र मोहन और रोनीहरजीपुर निवासी लेखपाल तेजस्वी को दबोच लिया। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नंद किशोर पुण्डीर ने 3 अप्रैल 2026 को तितावी थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पहचान तरूण से थी, जिसने अपनी जमीन बेचने की बात कहकर उसे विश्वास में लिया। आरोपी ने लेखपाल तेजस्वी और अन्य साथियों के साथ मिलकर जमीन के कागजात सही बताकर सौदा तय कराया। पीड़ित ने जुलाई 2022 में करीब 18 लाख रुपये नकद और चेक के माध्यम से भुगतान किया।
इसके बाद आरोपियों ने दूसरा बैनामा भी कराया और और अधिक रकम ले ली, लेकिन न तो जमीन का कब्जा दिलाया गया और न ही दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी की गई। जब पीड़ित को शक हुआ और उसने जांच कराई, तो पूरे मामले में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आरोपियों पर यह भी आरोप है कि वे एक संगठित भूमाफिया गिरोह के रूप में काम करते हैं और कई लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बना चुके हैं।
इतना ही नहीं, जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी। सितंबर 2025 में आरोपी पीड़ित के घर भी पहुंचे और समझौते के नाम पर दबाव बनाने का प्रयास किया।
पुलिस ने इस मामले में धारा 120बी, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजयपाल यादव, अनुभव चौधरी तथा कांस्टेबल नवीन और मोहन शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments