Homeराष्ट्रीयखतौली थाने के दरोगा नरेश कुमार बने इंस्पेक्टर, कंधों पर सजे स्टार...

खतौली थाने के दरोगा नरेश कुमार बने इंस्पेक्टर, कंधों पर सजे स्टार — अधिकारियों ने दी बधाई

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस महकमे में मंगलवार को गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला, जब खतौली थाने पर तैनात उपनिरीक्षक नरेश कुमार को पदोन्नत कर निरीक्षक बना दिया गया। पुलिस कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे ने उनके कंधों पर रैंक उच्चीकरण के प्रतीक चिन्ह (स्टार) सजाकर सम्मानित किया।
इस दौरान अधिकारियों ने नरेश कुमार को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर कहा कि पदोन्नति केवल जिम्मेदारियों का विस्तार नहीं, बल्कि कार्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम होती है। उन्होंने निरीक्षक नरेश कुमार के अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा, सतर्कता और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस महकमे में इस तरह की पदोन्नति न केवल कर्मियों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि बेहतर कार्य संस्कृति को भी बढ़ावा देती है। नरेश कुमार की इस उपलब्धि को उनके उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments