Homeराष्ट्रीयरामपुर टांडा तहसील में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रामपुर टांडा तहसील में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनपद की तहसील टांडा में तैनात लेखपाल शंभू कुमार को एंटी करप्शन टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लेखपाल शंभू कुमार किसी कार्य के बदले में पीड़ित से रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग से की थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की और जैसे ही लेखपाल ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
कार्रवाई के बाद आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments