Homeराष्ट्रीयचौकी इंचार्ज दीपक कुमार की अगुवाई में 24 घंटे में बाइक चोरी...

चौकी इंचार्ज दीपक कुमार की अगुवाई में 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर दबोचे

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। इस कार्रवाई में रुड़की चुंगी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को उत्तरी रामपुरी निवासी सूरज पुत्र विनोद ने कोतवाली नगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुन्दन और हरिया उर्फ आर्य, निवासी झुग्गी-झोपड़ी रुड़की चुंगी, उसकी काली रंग की स्प्लेंडर प्लस (UP 12 BM 9468) चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को ग्राम शाहबुद्दीनपुर भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुन्दन (18) पुत्र प्रेम और हरिया उर्फ आर्य (22) पुत्र केवल के रूप में हुई है, जो झुग्गी-झोपड़ी रुड़की चुंगी क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफलता में थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा, रुड़की चुंगी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का संदेश गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments