Homeराष्ट्रीयस्वास्थ्य मेलों की हकीकत पर CMO की पैनी नजर, कई केंद्रों पर...

स्वास्थ्य मेलों की हकीकत पर CMO की पैनी नजर, कई केंद्रों पर मिली खामियां, सुधार के सख्त निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने रविवार को कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की हकीकत सामने आई, जिसमें कुछ केंद्रों पर खामियां भी उजागर हुईं।
सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावला, मंसूरपुर, जड़ौदा, बडसू और बोपाडा का दौरा कर ओपीडी, दवा वितरण, टीकाकरण, साफ-सफाई और मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। कई जगह व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, तो कुछ स्थानों पर लापरवाही भी नजर आई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान डॉ. तेवतिया ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए।
दवा उपलब्धता, रजिस्टरों के रखरखाव और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। जहां कमियां मिलीं, वहां तुरंत सुधार के निर्देश देते हुए जिम्मेदारी तय करने के संकेत भी दिए गए।
सीएमओ ने साफ शब्दों में कहा कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम आदमी को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments