Headlines

10 हजार का इनामी गिरफ्तार बछड़ा चोरी कर गौकशी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में गौवंश चोरी और गौकशी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए खतौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खतौली पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी आजम को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को सरधना जाने वाले अंडरपास के पास घेराबंदी कर शातिर अपराधी आजम पुत्र शकील, निवासी मोहल्ला देवीदास, खतौली को दबोच लिया। आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासे किए, उन्होंने पुलिस को भी चौंका दिया। आजम ने कबूल किया कि वह अपने पिता शकील और भाई आमिश के साथ मिलकर गौवंश चोरी कर उसकी हत्या कर मांस बेचने का धंधा करता था। 12 मार्च को तीनों ने मिलकर गांव खेड़ी से एक बछड़ा चोरी किया और उसे नहर किनारे ले जाकर काट दिया। बाद में उसका मांस दुकान पर बेच दिया गया।
इस मामले में पहले ही आरोपी शकील और आमिश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि आजम फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रखा था और साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश तेज कर दी गई थी। आखिरकार पुलिस की सटीक रणनीति के चलते इनामी अपराधी गिरफ्त में आ गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई TVS मोटरसाइकिल (UP16 FT 7624) भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ गौवध अधिनियम समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *