Homeराष्ट्रीयस्कूल चलो अभियान की शुरुआत, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्जवल भविष्य

श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक एवं छात्र हुए सम्मानित

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनपद में 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए नये शैक्षिक सत्र के अवसर पर “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत विकास भवन सभागार में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ख्याली राम लोधी, मा0 शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए गए हैं तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मा0 शहर विधायक ने बताया कि जनपद के सरकारी विद्यालयों में पहले ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया जा चुका है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा का स्तर निजी विद्यालयों के समकक्ष ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर उससे बेहतर हो रहा है, जिसका श्रेय शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को जाता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि नए सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए और इसे एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के रूप में लिया जाए इस अवसर पर छात्रा प्रियांका यादव एवं प्रियांशी ने “मेरी कहानी, मेरी जुबानी” के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। साथ ही शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के नामांकन के साथ-साथ उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और उन्हें प्रतिस्पर्धी वातावरण के अनुरूप तैयार करें कार्यक्रम के दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवोदय विद्यालय एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया तथा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत विकास भवन परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी नत्थूलाल गंगवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री कल्पना देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments