रिपोर्ट – नितिन कुमार
रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र के थाना खजुरिया में नवागत थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही उन्होंने थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों, ग्राम प्रधानों और सम्मानित नागरिकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया।बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है और अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।वहीं थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि उनके थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से गोकशी जैसे अपराधों में लिप्त लोगों को उन्होंने सुधरने की हिदायत दी और कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह के अपराध में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी अपील की कि वे अपने-अपने गांव में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
