Homeराष्ट्रीयहरि नगर में कांग्रेस का संगठन सर्जन अभियान तेज, बूथ स्तर तक...

हरि नगर में कांग्रेस का संगठन सर्जन अभियान तेज, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव हरि नगर में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सर्जन अभियान को गति देते हुए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में सक्रियता दिखाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जनों ने घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ गांव-गांव जाकर कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना है। इसी के तहत संगठन सर्जन अभियान के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और भरोसा जताया कि कांग्रेस एक बार फिर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments