Homeराष्ट्रीयस्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुआ प्रशिक्षण

स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुआ प्रशिक्षण

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। ग्राम पंचायत बांकी के मजरा धरमपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगारपरक गतिविधियों, स्वरोजगार योजनाओं तथा सरकारी लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
मिशन के डीआरपी राहुल पाल ने समूहों के कार्यों का निरीक्षण कर उनके संचालन, बचत और ऋण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के सुझाव दिए।
इस दौरान महिलाओं को सिलाई, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण एवं लघु उद्योग से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही डिजिटल भुगतान, बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय साक्षरता पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रशिक्षण में रुचि लेकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। अंत में समूहों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सुनीता देवी, केशा पाल, सुनीता, मालती, शांति, किरन, चंद्रकली आदि मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments