Homeराष्ट्रीयसहारनपुर पुलिस ने दबोचा 25 हजार के इनामी बदमाश, 7 लाख की...

सहारनपुर पुलिस ने दबोचा 25 हजार के इनामी बदमाश, 7 लाख की लूट का था मास्टर माइंड

रिपोर्ट – जाहिद अंसारी

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने 20 नवंबर, 2025 को रुड़की निवासी अंश के पिता से हुई 7 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी बदमाश राहुल उर्फ अजय को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 42,100 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि राहुल लंबे समय से फरार था और उस पर इनाम घोषित था। अब उसकी गिरफ्तारी से लूट कांड के मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments