Homeराष्ट्रीयसरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, निर्माण की शिकायतसभासद ने प्रशासन से कार्रवाई...

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, निर्माण की शिकायतसभासद ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर काम रुकवाया

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। कुरारा कस्बे में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की वार्ड 4 के एक स्थानीय निवासी की शिकायत के बाद वार्ड सभासद ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
कुरारा के वार्ड 4 निवासी विराट सोनकर ने शनिवार को आयोजित समस्या समाधान दिवस में एक प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वार्ड 8 निवासी हल्लू उर्फ रामरतन भगत तालाब के पास स्थित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं।
इस मामले में सभासद आशा सोनकर ने पुलिस प्रशासन से अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने का आग्रह किया।
कानूनगो अशोक निगम ने बताया कि समाधान दिवस में मिले प्रार्थनापत्र के आधार पर पुलिस के साथ मौके पर निरीक्षण किया गया। वहां पिलर भराई का काम चल रहा था। जब रामरतन से भूमि के मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके बाद मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दिया गया और रामरतन को भविष्य में किसी भी प्रकार का निर्माण न करने की सख्त हिदायत दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments