Homeराष्ट्रीयशंकराचार्य पर आरोपों के खिलाफ क्रांतिसेना का उग्र प्रदर्शन, ‘साजिश बेनकाब करो,...

शंकराचार्य पर आरोपों के खिलाफ क्रांतिसेना का उग्र प्रदर्शन, ‘साजिश बेनकाब करो, आरोपी को जेल भेजो’ की मांग

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के सैकड़ों पदाधिकारी बुधवार को सड़कों पर उतर आए और शंकराचार्य आदरणीय अविमुक्तेश्वरानंद को बदनाम किए जाने के कथित प्रयास के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस पूरे प्रकरण को सुनियोजित साजिश बताते हुए कांधला निवासी आशुतोष के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ता प्रकाश मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि गंभीर आपराधिक मामलों में घिरे लोगों द्वारा संत समाज को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास निंदनीय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन परंपरा और संतों की गरिमा को ठेस पहुंचाने की साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की साजिश सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जैसे सर्वोच्च धार्मिक पद पर आसीन संत के सम्मान की रक्षा करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।
सभा के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। “शंकराचार्य के सम्मान में हम सब मैदान में” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्य को सार्वजनिक किया जाए तथा दोषियों को जेल भेजा जाए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंगतराम सोनकर, नरेंद्र ठाकुर, सोनू पाहीवाल सहित महिला मोर्चा से पूनम चाहल, सुमन प्रजापति और सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी देर तक गरमाया रहा। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और आरोप-प्रत्यारोप के इस संग्राम में सच्चाई कब तक सामने आती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments