Homeराष्ट्रीयव्यापार मंडल के चुनाव के विरोध में उतरे व्यापारी, धरना प्रदर्शन से...

व्यापार मंडल के चुनाव के विरोध में उतरे व्यापारी, धरना प्रदर्शन से माहौल गरमाया।

रिपोर्ट, राजू सहगल

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है। जहां एक तरफ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा 25 जुलाई को मतदान की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी तरफ कुछ व्यापारी चुनाव का विरोध कर रहे हैं। वर्तमान में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनाव प्रचार किया जा रहा है। व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर तीन तीन तथा कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं दूसरी तरफ व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री विजय अरोड़ा द्वारा लगातार चुनाव में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की जा रही है। अपनी मांगों को लेकर तमाम व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दरी बिछाकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर वर्तमान की चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने व्यापारियों को शांत करते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले में दस्तावेजों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी कीमत पर भी क्षेत्र का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम कार्यालय से वार्ता करने के बाद बाहर निकले व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी को व्यापारी नेता विजय अरोड़ा ने घेर लिया, जिसके बाद से दोनों में तीखी नोंकझोंक से विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स एवं एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग करते हुए स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल किच्छा में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments