Homeराष्ट्रीयरामपुर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र,

रामपुर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र,

होम स्टे योजना से मिलेगा रोजगार, पर्यटन विकास पर हुआ संवाद

ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध रामपुर, पर्यटन के नए अवसर तलाशे गए

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सफल कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, रामपुर द्वारा विकास भवन परिसर में पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु एक विचार गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आईआईए एवं होटल एसोसिएशन के चेयरमैन श्री श्रीश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर एक ऐतिहासिक नगर है, जहां के ऐतिहासिक भवन, किला, प्राचीन मंदिर, हस्तकला एवं हस्तशिल्प अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर की पैचवर्क, ज़री, चटाई, चाकू, पतंग, टोपी एवं वायलिन विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी में सोने से लिखी रामायण एवं हस्तलिखित कुरान जैसे दुर्लभ ग्रंथ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर उत्तराखंड चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री नरेश सिंघल ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना को जनसामान्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत स्थानीय निवासी 6 से 12 कमरों तक के होम स्टे संचालित कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना टैक्स फ्री है तथा इसके लिए सरकार द्वारा ऋण एवं सब्सिडी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में यह योजना काफी सफल रही है और रोजगार सृजन का प्रमुख माध्यम बनी है।
विचार गोष्ठी को जिला विकास अधिकारी, होम स्टे संचालक श्री इकबाल खान एवं उपायुक्त उद्योग श्री अनुराग यादव ने भी संबोधित किया। पर्यटन शोधकर्ता श्री ऋषिकेश कुमार सिंह ने बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में पर्यटन सूचना अधिकारी सुश्री मनीषा राणा ने प्रदेश सरकार की पर्यटन संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments