Homeराष्ट्रीयबाबा साहब ने समाज के शोषित वर्गों को अधिकार दिलाकर राष्ट्र को...

बाबा साहब ने समाज के शोषित वर्गों को अधिकार दिलाकर राष्ट्र को किया सशक्त: आकाश

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अंबेडकर युवक संघ की ओर से आयोजित भव्य शोभायात्रा का किया शुभारंभ

युवाओं से बाबा के बताए शिक्षा के मार्ग पर चलने का किया आहवान

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। अंबेडकर युवक संघ की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर न सिर्फ राष्ट्र को सशक्त किया है, बल्कि समाज के शोषितों को भी उनका अधिकार दिलाया है।

मोहल्ला पक्का बाग से आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर किया। इसके बाद बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया एवं पुष्प अर्पित किए। ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा आगे बढ़नी शुरू हुई। बाबा साहब, महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरूषों की सजी झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस बीच जय भीम और बाबा साहब अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल झांकियों के माध्यम से डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके योगदान को दर्शाया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि बाबा साहब का संविधान देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि आज हर नागरिक को अपने अधिकारों की जानकारी है, तो उसका श्रेय बाबा साहब को जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा दें। इस अवसर पर दिनेश कुमार सागर, महेश कुमार सागर, जबर सिंह सागर, महावीर सिंह, अमर सिंह, राकेश सागर, राजेंद्र सागर, आनंद प्रकाश वाल्मीकि, विल्सन कुमार, रामप्रसाद चौधरी, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, सैंपल सिंह, विजय कुमार सागर, राकेश कुमार सागर, रतेंद्र सिंह रवि, रविंदर सिंह रवि, जयपाल सिंह अंबेडकर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments