Homeराष्ट्रीयपुलिस लाइन में रंगों की धूम, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली

पुलिस लाइन में रंगों की धूम, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। रंगों के पर्व होली पर गुरुवार को मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस लाइन में आपसी भाईचारे और सौहार्द का रंग साफ नजर आया।
होली मिलन समारोह के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। पुलिस विभाग भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और उत्साहपूर्वक इस पर्व को मनाया। पुलिस परिवार के सदस्यों की मौजूदगी से समारोह का माहौल और भी रंगीन हो गया। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशियां साझा कीं और होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह के माध्यम से पुलिस परिवार ने न केवल उत्सव का आनंद लिया, बल्कि आपसी एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments