Homeराष्ट्रीयतमंचे संग दबोचा गया शातिर बदमाश, खालापार पुलिस की सटीक कार्रवाई

तमंचे संग दबोचा गया शातिर बदमाश, खालापार पुलिस की सटीक कार्रवाई

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहिल उर्फ सोहेल पुत्र इरशाद निवासी नविया करीम मस्जिद के पास, किदवईनगर थाना खालापार के रूप में हुई है। आरोपी को मास्टर सराफत के ऑफिस से करीब दस कदम आगे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी गुरुवार रात करीब 9:20 बजे की गई।
थाना खालापार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 66/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को समय से न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में कोतवाली नगर थाने में भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इससे साफ है कि आरोपी पहले भी अपराध की राह पर चल चुका है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी प्रभारी किदवईनगर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल जयदीप नागर, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कृष्णपाल, कांस्टेबल रिंकू शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments