Homeराष्ट्रीयजाम से राहत की मुहिम तेज, अतिक्रमण हटाकर 127 वाहनों पर चला...

जाम से राहत की मुहिम तेज, अतिक्रमण हटाकर 127 वाहनों पर चला डंडा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर को जाम के झंझट से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को सख्त अभियान चलाते हुए सड़कों पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार किया। कार्रवाई के दौरान 127 वाहनों के चालान किए गए, जबकि प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुचारू बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।
पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान शहर के सबसे व्यस्त रूटों पर केंद्रित रहा। मीनाक्षी चौक से आर्य समाज रोड, महावीर चौक होते हुए प्रकाश चौक तक सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान टीम ने सख्ती दिखाते हुए अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था को राहत मिली।


नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ भी ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। नियमों की अनदेखी करने वाले 127 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जिससे अन्य लोगों को भी स्पष्ट संदेश मिल सके कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह अभियान आमजन की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने से बचें।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नियमों की अनदेखी जारी रही तो ऐसे अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेंगे, ताकि शहर को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments