Homeराष्ट्रीयखतौली सीओ राम आशीष यादव को भावभीनी विदाई, लखनऊ में संभालेंगे नई...

खतौली सीओ राम आशीष यादव को भावभीनी विदाई, लखनऊ में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पुलिस महकमे में गुरुवार रात भावुक पल देखने को मिले, जब अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव के लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने राम आशीष यादव को फूलमाला पहनाकर, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट किया।

एसएसपी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा की मिसाल पेश की है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं भी दीं।
विदाई समारोह में एसएसपी की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के मिश्रा सहित जिले के तमाम क्षेत्राधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे। सभी ने राम आशीष यादव को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान माहौल भावुक भी रहा और गौरवपूर्ण भी। सहकर्मियों ने कहा कि राम आशीष यादव ने मुजफ्फरनगर में रहते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई।
लखनऊ कमिश्नरेट में नई तैनाती के साथ अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments