Homeराष्ट्रीयऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी का भंडाफोड़

ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी का भंडाफोड़

रिपोर्ट – कबीर


मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई न केवल जिले बल्कि पूरे सहारनपुर रेंज में नशा कारोबार पर करारा प्रहार मानी जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से नशे की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है।
मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में नशा कारोबारियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में खतौली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब दो नशा तस्करों को दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे और इनके कब्जे से 22 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी खतौली थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है और वह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया, किन रास्तों से इसकी सप्लाई की जा रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े आगे और पीछे के सभी लिंक खंगाले जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आगे भी ऐसी सख़्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments