Homeराष्ट्रीयवारंटी बदमाश सत्यंम दबोचा, चोरी-लूट व गैंगस्टर समेत 9 मुकदमों का आरोपी

वारंटी बदमाश सत्यंम दबोचा, चोरी-लूट व गैंगस्टर समेत 9 मुकदमों का आरोपी

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कई संगीन मामलों में वांछित रहा है और उसके खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारंटियों और शातिर अपराधियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 को कोतवाली नगर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त सत्यंम पुत्र महक सिंह, निवासी ग्राम बधाई खुर्द थाना कोतवाली नगर को उसके गांव से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 709/22 व वाद संख्या 799/22 धारा 457/380/411 भादवि के तहत माननीय एसीजेएम प्रथम न्यायालय से वारंट जारी था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ कोतवाली नगर व सिविल लाइन थानों में हत्या के प्रयास, चोरी, लूट की योजना, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के साथ उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक बच्चू सिंह तथा कांस्टेबल राजू सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments