Homeराष्ट्रीयवन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता देने...

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता देने के निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने सोमवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सहायता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में रखे अभिलेखों की गहन समीक्षा की और स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ित महिला को सहायता प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने सेंटर में तैनात कर्मचारियों से बातचीत कर महिलाओं को दी जा रही चिकित्सा सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता और अस्थायी आवास व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई बेहद आवश्यक है, इसलिए हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
उन्होंने लंबित प्रकरणों का भी अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।
पुलिस अधीक्षक अपराध ने यह भी कहा कि वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा है, इसलिए यहां आने वाली हर महिला को समयबद्ध और समुचित सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर महिलाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments