Homeराष्ट्रीयमुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान रंगदारी मांगने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला एक शातिर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को तमंचा, कारतूस और बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही रंगदारी, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
तितावी थाना पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जसोई निवासी अमीर हमजा अपने साथियों के साथ क्षेत्र में रंगदारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
मामले में बिलाल पुत्र अहसान निवासी ग्राम जसोई ने तितावी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अमीर हमजा और उसका साथी ओसाम उसके भाई से दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हमजा ग्राम छतैला के जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी सतर्कता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए उसे घेरकर दबोच लिया। मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पकड़ा गया आरोपी अमीर हमजा पुत्र मुल्ला अखलाक निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी बताया गया है, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव मलिक, उपनिरीक्षक अमित चौधरी, हेड कांस्टेबल अनीस खान तथा कांस्टेबल नवीन कुमार, राहुल और दीपक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments