Homeराष्ट्रीयतमंचे और ट्रांसफॉर्मर का तार लेकर घूम रहे तीन शातिर दबोचे

तमंचे और ट्रांसफॉर्मर का तार लेकर घूम रहे तीन शातिर दबोचे

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और ट्रांसफॉर्मर से चोरी किया गया तार बरामद हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय चोरी और अवैध हथियार गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर छपार बॉर्डर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) और करीब 3.150 किलोग्राम सिल्वर का तार बरामद हुआ, जो ट्रांसफॉर्मर से चोरी किया गया बताया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल, विकास और रवि कुमार मीणा के रूप में हुई है, जो मेरठ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। इनमें राहुल और विकास के खिलाफ पहले से कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उनके आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है।
थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम की सक्रियता और सतर्कता सामने आई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments