रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शरीफाबाद में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2026 में सफल हुए दो मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मोहम्मद अयान (पुत्र मोहम्मद अकील) और शिवाकांत (पुत्र राम शंकर) को उनकी उपलब्धि के लिए यह सम्मान दिया गया।
प्रधानाध्यापक एहतेशाम और विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में छात्रों को स्कूली बैग और प्रतियोगी पुस्तकें प्रदान की गईं। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, अध्यापकों को भी उनकी भूमिका के लिए सराहा गया।

इस मौके पर विपिन कुमार सिंह ने कहा कि इन दोनों बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत अन्य बच्चों को इनसे प्रेरणा लेने और नियमित रूप से पढ़ाई कर सफल बनने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में अध्यापक संतोष शुक्ला, अध्यापिका श्रीमती रंजीता गौतम, आनंद कुमार वर्मा, सुमित देवी, दुर्गेश कुमार, राज नारायण त्रिवेदी, मो अतीक, कन्हैया चौकीदार, विश्वनाथ यादव, भल्ला नेता, सहज राम विश्वकर्मा, राजकुमार और मोहम्मद कलीम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

