रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की एक महिला ने अपने पट्टीदारों पर मारपीट, गाली-गलौज, छेड़छाड़ और घर के सामने अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत कर न्याय और कार्रवाई की मांग की है।
महिला का आरोप है कि उसके पट्टीदार अक्सर उसे और उसके परिवार को परेशान करते हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और छेड़छाड़ भी की। इतना ही नहीं, आरोपितों ने उसके घर के सामने की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की भी कोशिश की।
पीड़िता का कहना है कि घटना से वह और उसका परिवार काफी भयभीत हैं। उसने स्थानीय पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
इस संबंध में बिरनो थाना पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

