सिलीगुड़ी में महिला दिवस पर साइकिल रैली

Spread the love

रिपोर्ट रेखा लामा/दार्जिलिंग

इनर व्हील क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सैफी द्वारा आगामी 8 मार्च, रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामूहिक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस साइकिल रैली में पुरुष, महिलाएं तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा-युवतियां भाग ले सकेंगे।
यह दौड़ सेवक रोड के गुरुद्वारा से शुरू होकर सेवक रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा में समाप्त होगी। खुली श्रेणी के पुरुष, महिलाएं और बच्चों के लिए सेवक रोड के प्लांट क्षेत्र तक मार्ग निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इस आयोजन का उद्देश्य सभी को एकजुट कर हंसी-खुशी और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है। उसी दिन सुबह 6:30 बजे साइक्लोथॉन की 7 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में आज सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष नीलम गिड्डा, कल्पना थिरानी (उपाध्यक्ष) तथा क्लब अध्यक्ष सीमा मिंगल ने जानकारी दी। इस अवसर पर सभी से अधिक से अधिक भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *