रिपोर्ट – कबीर


मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर के देहरादून कॉलोनी तिराहे पर निर्माणाधीन मेरठ-पौड़ी हाईवे फ्लाईओवर के पास अंडरपास की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ से जुड़े किसान और ग्रामीण शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि बिना अंडरपास निर्माण से आवागमन बाधित होगा और आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मुज़फ्फरनगर संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन द्वारा जनभावनाओं की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निजी स्वार्थों के चलते अंडरपास निर्माण को नजरअंदाज किया है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि धरना समाप्त कराने के लिए पुलिस बल का प्रयोग कर ग्रामीणों और किसान संघ के नेताओं को देर रात नजरबंद किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
भारतीय किसान संघ ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भारतीय किसान संघ के ज़िला मंत्री डॉक्टर सतेंद्र शर्मा नें चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसमें निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की गई तो मेरठ प्रांत में एक बड़ा जन आंदोलन कर सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। इस मामले को लेकर सड़क से लखनऊ तक लड़ा जाएगा।
BYTE = डॉ. सत्येंद्र कुमार शर्मा ( जिलामंत्री – भारतीय किसान संघ )
