रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज से जुड़े लोगों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर जिले के कई स्कूलों में कथित अनियमितताओं और अवैध कब्जों का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बुढ़ाना निवासी अरविंद गर्ग द्वारा जिले में करीब 16 स्कूलों पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है।
धरने के दौरान जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान हरिओम त्यागी ने आरोप लगाया कि अरविंद गर्ग ने DAV कॉलेज को पब्लिक स्कूल में परिवर्तित कर उसकी लगभग 74 बीघा जमीन अपने बेटे के नाम करा दी। उन्होंने दावा किया कि आर्य समाज ने संघर्ष कर उस जमीन को वापस लेने का काम किया है। आर्य समाज के सदस्यों ने स्कूलों में हो रह रहे कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। हरिओम त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में मांगें पूरी नहीं की गईं तो आर्य समाज अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा।
धरना प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री अनूप सिंह राठी शहर समाज प्रधान मुकेश आर्य अनंगपाल राजसिंह आर्य दीपक त्यागी बृजेश त्यागी सतीश आर्य अभिषेक आर्य एडवोकेट कुशवाहा एडवोकेट संदीप आर्य अश्वनी आर्य सहित सैकड़ो आर्य जन मौजूद रहे।
