Homeराष्ट्रीयखालापार पुलिस का सख्त एक्शन: दो वारंटी दबोचे, शातिर अपराधियों पर कसा...

खालापार पुलिस का सख्त एक्शन: दो वारंटी दबोचे, शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और अपराधियों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खालापार थाना पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को समय से न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पहले अभियुक्त की पहचान तहसीन पुत्र यासीन उर्फ यामीन निवासी किदवईनगर, खालापार के रूप में हुई है, जिसे उसके घर के पास गली से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे अभियुक्त को मक्कीनगर क्षेत्र से पकड़ा गया, जो चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम जैसे कई मामलों में वांछित चल रहा था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। इनमें हत्या के प्रयास, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर लगाम कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राकेश कुमार (चौकी प्रभारी किदवईनगर) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें जयदीप नागर, रविन्द्र सिंह और मानवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments